कार्यक्रम रपट लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
कार्यक्रम रपट लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 29 दिसंबर 2013

वर्तिका की काव्यगोष्ठी में रेखा रौशनी, डॉ.ए कीर्तिवर्धन और डॉ.ज्वाला प्रसाद कौशिक 'साधक' ने दी काव्य प्रस्तुति.

                              वर्तिका जबलपुर की दिनांक २९ दिसंबर २०१३ को आयोजित  काव्य गोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में  मुजफ्फरनगर से डॉ. ए. कीर्तिवर्धन अग्रवाल, अध्यक्ष के रूप में मेरठ से 
पधारे  डॉ. ज्वालाप्रसाद कौशिक "साधक"  एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में  मुंबई से पधारीं आदरणीया रेखा रोशनी जी ने अपनी अपनी काव्य अभिव्यक्क्तियों  से श्रोताओं को मन्त्र मुग्ध किया. 
वर्तिका के अध्यक्ष विवेक रंजन श्रीवास्तव एवं संभागीय अध्यक्ष श्री विजय नेमा अनुज भी  मंचासीन  रहे.इस अवसर पर वर्तिका की श्रीमती प्रभा पुरनम और सुश्री गीता गीत के काव्य  पटल का अनावरण अतिथियों के कर कमलों से संपन्न हुआ. काव्य पटल लिखी  कविताओं का वाचन पुरनम जी और गीत जी ने किया.
वर्तिका के महासचिव  डॉ. विजय तिवारी 'किसलय' द्वारा वर्तिका की गतिविधियों, कार्य पटल एवं                अतिथि परिचय दिया गया. वार्षिक समारोह से सम्बंधित ब्योरा विजय नेमा अनुज द्वारा दिया गया . 
गोष्ठी में अतिथियों सहित जबलपुर  के  इरफ़ान झांसवी, पीरखां मेराज, प्रमोद तिवारी  मुनि, आनंद शर्मा, राजेंद्र रतन, इंद्र बहादुर श्रीवास्तव, रमाकांत गौतम, वंशिका वंशपाल, रत्ना ओझा, सुनीता मिश्र, छाया त्रिवेदी, ममता जबलपुरी, सुशील श्रीवास्तव, ए के राय, विजय जायसवाल आदि प्रबुद्ध जनों के उपस्थिति उल्लेखनीय रही.
अंत में अतिथियों को स्मृति चिन्ह, सम्मान पत्र देकर अभिनंदित किया गया. सुश्री गीता गीत और प्रभा पाण्डेय पुरनम को काव्य पटल स्मृति देकर सम्मानित किया गया.गोष्ठी का संचालन यूनुस अदीब ने किया. आभार  प्रदर्शन वर्तिका के  श्री सुशील श्रीवास्तव  द्वारा किया गया.
प्रस्तुति :
विजय तिवारी 'किसलय'

सोमवार, 25 नवंबर 2013

वर्तिका ने किया सोहन परोहा "सलिल" के काव्य पटल का अनावरण.

संस्कारधानी जबलपुर के सुरीले गीतकार श्री सोहन परोहा "सलिल" की रचना पर केन्द्रित काव्य पटल का अनावरण दिनांक २४ नवम्बर २०१३ को जबलपुर में संपन्न हुआ.
                                 
काव्य पटल का अनावरण कार्यक्रम  के मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार एवं साहित्यकार श्री चैतन्य भट्ट के साथ अतिथिगण आचार्य भगवत दुबे, डॉ.गार्गी शरण मराल, जादूगर एस के निगम, ओंकार श्रीवास्तव, रमाकांत गौतम, मनोहर शर्मा माया द्वारा किया गया.
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष इंजी विवेक रंजन श्रीवास्तव, संभागीय अध्यक्ष विजय नेमा अनुज, महासचिव डॉ. विजय तिवारी "किसलय", बसंत ठाकुर "जाहिल", घनश्याम बादल, राजेन्द्र रतन ,नारायण नामदेव, यूनुस अदीब, दीपक तिवारी 'दीप', सुशील श्रीवास्तव,प्रकाश तंतुवाय, राज किरण उपाध्याय, महिला सदस्यों में श्रीमती छाया त्रिवेदी, श्रीमती सलमा जमाल, ममता जबलपुरी , रत्ना ओझा,माधुरी मिश्रा, डॉ. पूनम शर्मा,राधा खत्री, वंशिका बंशपाल आदि उपस्थित रहे. इस मौके पर सलिल जी ने काव्य पटल पर अंकित रचना का पाठ भी किया .
प्रस्तुति:-













डॉ. विजय तिवारी "किसलय"


सोमवार, 1 जुलाई 2013

वर्तिका की काव्य गोष्ठी में अमृत घट छलकाते आये हैं बादल.

अमृत घट छलकाते आये हैं बादल
 [वर्तिका की काव्य गोष्ठी संपन्न]
विगत दिवस वर्तिका की काव्य गोष्ठी में अध्यक्षीय उद्बोधन के साथ अपने गीत ‘अवनि से अम्बर तक छाये हैं बादल, अमृत घट छलकाते आये हैं बादल’ को गुनगुनाकर आचार्य भगवत दुबे ने गोष्ठी में चार चाँद  लगा दिए. वहीं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पधारे श्री मोहन शशि ने उत्तराखंड त्रासदी पर ‘अहंकार भरे पक्के निर्माण – सह न सके लहरों के बाण’ जैसी पंक्तियों से श्रोताओं की आँखें नम कर दीं. गोष्ठी के  प्रारम्भ में वर्तिका के समन्वक श्री एम. एल. बहोरिया अनीस ने कार्यक्रमों को शास्वत बनाये रखने का संकल्प दोहराते हुए स्व. साज़ को याद किया.
डॉ- विजय तिवारी "किसलय", श्री मोहन शशि (अभिनन्दित ), आचार्य भगवत दुबे,
एम. एल. बहोरिया "अनीस", इंजी- विवेक रंजन श्रीवास्तव एवं विजय नेम "अनुज"
 इस अवसर पर सुनीता मिश्रा सुनीत, अरविन्द यादव, शेख निजामी, एवं गोपाल कोरी को उनके जन्म दिवस के उपलक्ष्य में वर्तिका के इंजी. विवेक रंजन श्रीवास्तव, विजय नेमा अनुज, सलमा जमाल सहित मंचासीन अतिथियों द्वारा अभिनन्दन पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया.
जनाब शेख निजामी (अभिनन्दित ), डॉ- विजय तिवारी "किसलय",
 श्री मोहन शशि, आचार्य भगवत दुबे, एम. एल. बहोरिया "अनीस".

     काव्य गोष्ठी में राजेन्द्र रतन के - ऋतु के रूप सुहाने, संजीव वर्मा सलिल के – बन बन कर मिटता है मानव, मिट मिट कर हर बार बनेगा, मैराज जबलपुरी के – शेरो-सुखन-सऊर का दफ्तर चला गया, श्रीमती शशिकला सेन के गीत-  भूल गए सब अपने संस्कार, सोहन परौहा सलिल की कविता- मैं उसकी भरपाई जनम जनम तक न कर पाऊँगा, दीपक तिवारी की - फुटपाथ पर चलने वाले जमींदार हो गए जैसी अभिव्यक्ति सुनकर लोग वाह वाह कह उठे.  कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि श्री शेख निजामी ने जहाँ अपनी व्यंगात्मक शैली में सुनाया कि ‘कहते हुए वो लोकसभा से चल दिए, सारे जहाँ का दर्द हमारे जिगर में है’ वहीं संस्था सचिव विजय तिवारी किसलय ने अपनी रचना ‘बिन सजना के कुछ न भाये’ सुनाई.
आज की गोष्ठी में मनोज शुक्ल मनोज, देवेन्द्र तिवारी रत्नेश, इंद्र बहादुर श्रीवास्तव, प्रभा पण्डे पुरनम, अनूदित साज़, प्रमोद तिवारी मुनि, प्रभा विश्वकर्मा शील, नारायण नामदेव, ममता जबलपुरी, गुंजन भारती, सुभाष जैन शलभ, बसंत सिंह ठाकुर, मनोहर शर्मा माया की रचनाओं ने भी अपनी प्रतिनिधि रचनाओं से श्रोताओं को बांधे रखा. अंत में अशोक श्रीवास्तव सिफ़र द्वारा अतिथियों के कर कमलों से मासिक काव्य पटल का अनावरण कराया गया एवं सुशील श्रीवास्तव ने सभी की उपस्थिति के प्रति आभार व्यक्त किया.
प्रस्तुति:-










डॉ- विजय तिवारी "किसलय"

शनिवार, 12 नवंबर 2011

मोहन शशि की " बेटे से बेटी भली " काव्य कृति का विमोचन शरद यादव जी ने किया.


शशि जी, रामेश्वर नीखरा जी,ह्सरद यादव जी
 एवं श्रीमती ममता शर्मा जी

 जबलपुर.दिनांक १० नवम्बर २०११ को मोहन शशि की " बेटे से बेटी भली " काव्य कृति का विमोचन  शहीद स्मारक प्रेक्षागृह  में  जनल यू के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव एवं राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्षा श्रीमती ममता शर्मा के करकमलों द्वारा  एक भव्य   कार्यक्रम में किया गया। विशिष्ट अतिथियों में  पूर्व सांसद श्री रामेश्वर नीखरा, श्री राजबहादुर  सिंह, जगद्गुरु रामानंदाचार्य, रामनरेशाचार्य के प्रतिनिधि दया सिंधु शर्मा, राजेशपति त्रिपाठी, श्रीमती शोभा बेन पटेल, गीता शरद तिवारी, रेखा भास्कर  मंचासीन रहे.  ५८७ पृष्ठीय काव्य कृति के सन्दर्भ में श्री शरद यादव जी ने कहा कि जिस देश में  माँ  स्वतंत्र  नहीं होगी वहाँ का समाज  बहादुर  नहीं हो सकता. पश्चिमी एवं पूर्वी यूरोप में माँ की स्वतंत्रता के कारण ही विकास संभव हो सका है. भारत में अभी तक  ऐसी परिस्थितियाँ अभी तक उत्पन्न नहीं हो पाई. दहेज़ प्रथा के  विरुद्ध भी  समाज को  आगे  आने की बात  कही.अतिथियों ने मोहन शशि को बधाई देते हुए कहा कि समाज में बेटियों की महत्ता सिद्ध करने में यह कृति  महत्वपूर्णभूमिका का निर्वहन करेगी.प्रेक्षागृह में   चन्द्रमोहनदास, जेडीए अध्यक्ष अनिल शर्मा, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष विनय सक्सेना, कालीदास विवि के पूर्व कुलपति केके चतुर्वेदी, सहितसंस्कारधानी के गण्यमान नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा हस्ताक्षरित कृति को पूर्व मंत्री चन्द्रकुमार भानोत, राजपाल भाटिया एवं विख्यात  ब्लोगर गिरीश बिल्लोरे "मुकुल" द्वारा सम्मान निधि प्रदान कर  क्रय की गयी.

शशि जी को सम्मानित किये जाने के अवसर का  वीडियो देखें :- 

 
प्रस्तुति:-
-विजय तिवारी "किसलय"

रविवार, 19 जून 2011

संस्कारधानी के अपनत्व का कायल हूँ - राकेश भ्रमर.

                          अपनी पद स्थापना के पूर्व से ही मैं जबलपुर के साहित्यकारों और संस्कारों से परिचित था.   यहाँ के लोगों का खुले दिल से मिलना अन्यत्र दुर्लभ है.    मैं संस्कारधानी के अपनत्व का  कायल हूँ.    ड्रीमलेण्ड, सिविक सेण्टर में वर्त्तिका द्वारा आयोजित विदाई समारोह में ये भावाभिव्यक्ति  थी जबलपुर से दिल्ली स्थानान्तरित हुए मासिक प्राची के सम्पादक श्री राकेश भ्रमर की.   कार्यक्रम अध्यक्ष प्रो. जवाहर लाल तरुण, विशिष्ट अतिथिद्वय कामता सागर एवं अन्शलाल पंद्रे ने श्री भ्रमर को उनके यशस्वी जीवन की शुभकामनाएँ दी. वर्त्तिका के सम्पादक डॉ. साज़ जबलपुरी ने भ्रमर जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला.   ओंकार श्रीवास्तव,  डॉ. अनामिका तिवारी,  मनोहर शर्मा माया,  मोहन लाल लोधिया, मनोहर चौबे आकाश, कुँवर प्रेमिल,  मुइनुद्दीन अतहर,  मुकुल दत्ता अर्पित, संध्या श्रुति,  सुनीता मिश्रा ने भी श्री भ्रमर का अभिनन्दन किया.  आभार प्रदर्शन डॉ. गीता गीत एवं संचालन विजय तिवारी 'किसलय'  द्वारा किया गया.     कार्यक्रम का द्वितीय चरण वर्तिका की मासिक गोष्ठी के साथ संपन्न हुआ.