शुक्रवार, 22 अगस्त 2008

विवेचना ने मनाया परसाई का जन्म दिवस

विवेचना ने मनाया परसाई का जन्म दिवस
विवेचना और सहयोगी संस्थाओं प्रगतिशील लेखक संघ, कहानी मंच, साहित्य सहचर ने जी एस कालेज के सभागार में परसाई जी को बड़े आदरभाव से याद किया। युवा वक्ता श्री पंकज स्वामी "गुलुश" डॉ. कुंदन सिंह परिहार, डॉ. मलय, श्रीमती शुभदा , श्री हिमांशु राई, श्री बी. बी. ब्योहार ने स्व. परसाई जी को उनके व्यक्तित्व और कृतित्व के उल्लेख के साथ स्मरण किया । श्री राजेन्द्र दानी ने परसाई पर एक महत्वपूर्ण आलेख प्रस्तुत किया।अनेक युवाओं ने परसाई जी की कहानियों का वाचन किया। कार्यक्रम में बसंत काशिकार, श्याम सुंदर मिश्र, गुप्तेश्वर द्वारका गुप्त, मुरली धर नागराज, राजेश पाठक प्रवीण, रौनक पाठक, अरुण यादव, विजय तिवारी "किसलय" सहित नगर के गण्यमान नागरिक उपस्थित थे।
प्रस्तुति :-
विजय तिवारी " किसलय "

2 टिप्‍पणियां:

"Nira" ने कहा…

आज के आपके कार्येक्रम के बारे पढ़ कर बहुत अच्छा लगा
चित्र के साथ तोह और भी सजीव लगता है कार्य्रक्रम
शुब्कम्नायों के साथ
नीरा

विजय तिवारी " किसलय " ने कहा…

nira jee
namaskaar
mere liye to yahi bahut hai ki aapne mere blog ko dekha aur padh kar tippani di.
mujhe ummeed hai ki aap aisa hi sneh sadaiv banaye rakhengi.

dhanywaad sahit
aapka vijay tiwari "kislay"