शनिवार, 18 अप्रैल 2020

विसुधा सेवा समिति जबलपुर ( NGO ) द्वारा लगातार जरूरतमंदों को भोजन व खाद्यान्न वितरण


विसुधा सेवा समिति जबलपुर ( NGO ) द्वारा लगातार जरूरतमंदों को भोजन व  खाद्यान्न  वितरण

                                  कोविड-19 के चलते लॉकडाउन अवधि में "विसुधा सेवा समिति" द्वारा जो जरूरतमंदों को नियमित भोजन, खाद्यान्न, मास्क आदि निश्छल भाव से उपलब्ध कराए जा रहे हैं, इस कार्य की कृतज्ञता हेतु  शब्द भी कम पड़ेंगे। समिति के समर्पित सदस्यों द्वारा जो साहस, उत्साह और सेवाभाव दिखाई दे रहा है, वह प्रणम्य है। इतिहास में ये सब दर्ज हो रहा है। आगे आने वाली पीढ़ी के लिए ये कार्य प्रेरणास्रोत बनेंगे, उन्हें ये संस्कार मिलें, आखिर यही तो हर माता-पिता भी चाहते हैं। आज जब समिति ने यह कार्य करने का बीड़ा उठाया है, जिसकी सराहना करते कोई भी नहीं थकता, तब इससे पीछे हटना तो मुमकिन नहीं है, परन्तु निजी सुरक्षा एवं सामाजिक दूरी का भी ध्यान रखा जाना उतना ही जरूरी है।


कोई टिप्पणी नहीं: